स्वास्थ्य

कहीं आप भी तो नहीं डिप्रेशन का शिकार, इन आदतों में बदलाव कर करें खुद का बचाव

Mental Health Tips: लोगों को ये एक बेहद आम शब्द लगता है, लेकिन बहुत कम लोगों को ये पता है कि यह समस्या कितनी ज्यादा गंभीर हो सकती है, अगर हम इसका सही समय पर इलाज नहीं करवाते हैं तो. सोचने समझने का नजरिया, खान-पान, सोना, रहना, जागना, प्रभावित हो जाएगा. ज्यादा बात तब बिगड़ जाती है, जब डिप्रेशन हमारे दिमाग पर हावी हो जाता है. कहीं देर न हो जाए डिप्रेशन से बचने के लिए इसलिए आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे कि कैसे हम अपने लाइफस्टाइल, डाइट और आदतों में बदलाव करके डिप्रेशन से निजात पा सकते हैं.

Mental Health Tips: आज के समय शायद ही कोई वर्ग ऐसा होगा जो कि मेंटल हेल्थ से नहीं जूझ रहा होगा. आज कल जिस तरीके से हमार लाइफस्टाइल है या फिर यूं कहें कि जिस तरीके का खाना हम खाते हैं, वो सभी हमारे मेंटल हेल्थ पर असर डालते है. लोगों को ये एक बेहद आम शब्द लगता है, लेकिन बहुत कम लोगों को ये पता है कि यह समस्या कितनी ज्यादा गंभीर हो सकती है, अगर हम इसका सही समय पर इलाज नहीं करवाते हैं तो. सोचने समझने का नजरिया, खान-पान, सोना, रहना, जागना, प्रभावित हो जाएगा. ज्यादा बात तब बिगड़ जाती है, जब डिप्रेशन हमारे दिमाग पर हावी हो जाता है. कहीं देर न हो जाए डिप्रेशन से बचने के लिए इसलिए आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे कि कैसे हम अपने लाइफस्टाइल, डाइट और आदतों में बदलाव करके डिप्रेशन से निजात पा सकते हैं.

क्या होता डिप्रेशन

डिप्रेशन होने के कई कारण हो सकते है. कई बार जीवन की कुछ ऐसी घटनाएं जो दिमाग में घर करके बैठ जाती हैं. जैसे नौकरी का चले जाना, किसी करीबी परिजन की मृत्यु, डिप्रेशन का कारण बन सकती है. लंबे समय तक अगर व्यक्ति तनाव से जूझ रहा है तो ये भी डिप्रेशन होने के लक्षण है. दिमाग में रासायनिक असंतुलन भी डिप्रेशन का एक मुख्य कारक है.

कैसे करें बचाव

डिप्रेशन से बचाव बेहद जरूरी है. इसके लिए हम अपने आसपास के लोगों की मदद ले भी सकते हैं और उनकी मदद कर भी सकते हैं.

भरपूर नींद लेना

कई बार ऐसा होता है कि हम अपनी भाग दौड़ भरी ज़िंदगी से खुद के नींद के लिए भी समय नहीं निकाल पाते है. तो ऐसे में हमारे दिमाग में थकावट होती है और धीरे-धीरे डिप्रेशन का रेप लेना शुरू कर देती है.

लोगों के बीच रहना

भाग-दौड़ और नौकरी वाली जिंदगी में लोग आज कल अकेले रहना ज्यादा पसंद करते है, लेकिन उन्हे ये बिल्कुल भी एहसास नहीं होता है कि धीरे-धीरे वे डिप्रेशन के कितने करीब जा रहे है. ऐसे में उन्हें अपने आस-पास लोगों को रखना चाहिए या फिर ऐसी जगह में जाकर बैठना चाहिए जहां उनके मन पसंद लोग हो. उनसे बैठकर उन्हें बात करना चाहिए.

पसंदीदा गाने सुने

गाने सदाबहार होते है. किसी भी परिस्थिति में व्यक्ति रहे लेकिन अपने पसंदीदा गाने को सुनने के बाद उसके मन में एक लाग शांति मिलती है. ऐसे में जब भी किसी व्यक्ति का मन डिप्रेशन से भारी लगे तो उसे अपने पसंदीदा गाने को सुनकर उससे महसूस करना चाहिए.

हेल्दी डाइट का करें सेवन

डिप्रेशन सबसे पहले इंसान कि भूख को मार देता है. जो भी व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार होते है या तो उन्हें भूख लग्नी बंद हो जाती है या फिर उन्हें जंक फूड खाने का ज्यादा मन करता है. ऐसे में ध्यान देने वाली बात है कि हेल्दी फूड सेवन जरूर करें. हेल्दी फूड हमारे दिमाग को शांत करने में और डिप्रेशन से हमें दूर करने में हमारी मदद करता है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button