छत्तीसगढ़

पटेलपारा के पहाड़ी के नीचे छोटे नाला के पास जवानों ने 5 किलों का IED किया बरामद

 बीजापुर। बीजापुर में जवानों ने नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया है. रविवार को सीआरपीएफ 168 और 229 वाहिनी की संयुक्त टीम मोकुर से पेद्दागेलुर की ओर एरिया डोमिनेशन पर निकली थी. इस दौरान जवानों ने पटेलपारा के पहाड़ी के नीचे छोटे नाला के पास 5 किलों का IED बरामद किया. माओवादियों ने कमांड स्विच सिस्टम से पगडंडी कच्चे मार्ग पर IED लगाया गया था.

सुरक्षाबलों के जवानों को नुकसान पहुचाने के लिए नक्सलियों ने IED लगाया गया था. सीआरपीएफ डॉग स्क्वाड और 168 बीडी टीम ने माओवादियों के नापाक मंसूबो पर पानी फेरते हुए IED को सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button