छत्तीसगढ़

जवानों ने नक्सलियों के खुफिया ठिकानों को किया ध्वस्त, चार माओवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में बंदूक-बारुद भी बरामद

कांकेर. सीमावर्ती माड़ क्षेत्र में सुरक्षा बल के जवानों ने विशेष अभियान ‘ऑपरेशन सूर्यशक्ति’ चलाकर नक्सलियों के खुफिया ठिकानों को ध्वस्त किया. वहीं चार नक्सलियों को गिरफ्तार भी किया. बता दें कि प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के माड़ एवं उत्तर बस्तर डिवीजन के माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर जिला कांकेर, नारायणपुर एवं गढ़चिरौली के सीमावर्ती क्षेत्र के ग्राम उरचापाल, परैधी, पांगुर, टेकामेटा, मुसपर्से, कुकुर इत्यादि स्थानों पर एसटीएफ, कांकेर डीआरजी, नारायणपुर डीआरजी एवं बीएसएफ द्वारा संयुक्त अभियान सूर्य-शक्ति लॉच किया. इस दौरान कई स्थानों पर पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. सुरक्षा बलों ने बड़ी मात्रा में नक्सलियों की सामग्री को बरामद करने में सफलता पाई.

इस अभियान के दौरान सघन जंगल-पहाड़ियों पर नक्सलियों की (BGL) बैरल ग्रिनेड लॉचर बनाने की फैक्ट्री को ध्वस्त किया गया. फैक्ट्री में ड्रिलिंग मशीन, पंचिंग मशीन आदि बरामद किया गया. जब्त हथियार एवं गोला-बारुद को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा कि नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों, आम नागरिकों एवं सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए बड़ी मात्रा में इन हथियारों एवं गोला-बारुदों को छुपाकर रखा गया था, जिन्हें संयुक्त अभियान के दौरान जब्त किया गया.

नक्सलियों के ये सामान जब्त

  1. बाईपाड ग्रिनेड लॉचर
  2. बीजीएल शैल- 14 नग
  3. एयर रायफल- 02 नग
  4. मजल लोडिंग वैपन- 02 नग
  5. 12 बोर बन्दूक- 01 नग
  6. इंसास मैगजीन- 03 नग
  7. बुशनल टेलिस्कोप- 01 नग
  8. जनरेटर- 02 नग
  9. बैंच क्लेंपिंग मशीन, ड्रिलिंग एवं पंचिंग मशीन
  10. टेलरिंग शॉप, वर्दी
  11. भारी मात्रा में राशन सामग्री

ये माओवादी हुए गिरफ्तार

आयतू राम नुरेटी पिता नानी राम नुरेटी उम्र 26 वर्ष निवासी बिनागुण्डा थाना छोटेबेठिया, जिला कांकेर मनोज हिचामी पिता पण्डी राम हिचामी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम कोंगे थाना छोटेबेठिया, जिला कांकेर सुरेश नुरूटी पिता नानी उर्फ फागू राम उम्र 25 वर्ष निवासी बिनागुण्डा थाना छोटेबेठिया, जिला कांकेर बुधु राम पद्दा पिता कटिया राम पद्दा उम्र 25 वर्ष निवासी बिनागुण्डा थाना छोटेबेठिया, जिला कांकेर.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button