छत्तीसगढ़

धूर नक्सल क्षेत्र मंगनार, आलनार और तनेली में जवानों ने ग्रामीणों के साथ धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

दंतेवाड़ा. जिला दन्तेवाड़ा में आज स्वतंत्रता दिवस के 78 वीं वर्षगांठ के अवसर पर DRG तथा बस्तर फाइटर्स के साथ-साथ सीएएफ के जवानों ने दंतेवाड़ा जिले के नक्सल प्रभावित अंदरूनी क्षेत्रों में राष्ट्रध्वज फहराया. इन गांव को धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में गिना जाता है और बीते वर्षों में सुरक्षा बलों को यहां नक्सलियों की आमद खत्म करने में सफलता मिली है. DRG बस्तर फाइटर के जवान इन गांवों में जाकर ग्रामीणों से मुखातिब हुए. ग्रामीण जवानों को अपने बीच पाकर बहुत खुश हुए और उन्हें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए अपने साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने का न्यौता दिया जिसे जवानों ने सहर्ष स्वीकार करते हुए ग्रामीणों के साथ राष्ट्रध्वज फहराया.

इन क्षेत्रों में ध्वजारोहण पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज, पुलिस उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, पुलिस उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज विकास कठेरिया, पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन में किया गया.

इस स्वतंत्रता दिवस पर जवानों द्वारा ग्रामीणों को मिष्ठान वितरण किया गया. ग्रामीणों ने जवानों को बताया कि इस गांव में अब शांति व्याप्त है और हम सभी सुरक्षित महसूस कर रहे. बहरहाल अभी गांव में सड़क, पानी जैसी कुछ बुनियादी सुविधाओं की आवश्यकता है जिसे प्रशासन के माध्यम से मांग किया गया है. जवानों ने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए स्कूल भेजने के लिए कहा साथ ही किसी प्रकार की समस्या होने पर संपर्क करने के लिए अपना मोबाइल नंबर भी साझा किया. समस्याओं का यथायोग्य समाधान करने के लिए आश्वासन दिया इसके पश्चात ग्रामीणों ने जवानों के साथ फोटो खिंचवाया. बाद ग्रामीणों ने जवानों को विदाई दी.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button