छत्तीसगढ़
CRPF कैंप में गोली चलने से जवान घायल, उपचार के लिए राजधानी रेफर

धमतरी. जिले के बिरनासिल्ली सीआरपीएफ कैंप में अचानक गोली चलने से जवान घायल हो गया. घायल जवान को उपचार के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है.
इस घटना की पुष्टी करते हुए धमतरी एसपी ने बताया कि हवलदार श्याम बीर (घायल जवान) कैंप में LMG रायफल की सफाई कर रहा था, इसी दौरान रायफल चल गई और गोली लगने से वह घायल हो गया. जिसके बाद सीआरपीएफ के जवानों ने घायल जवान को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया. घायल जवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रायपुर अस्पताल रेफर किया गया है.



