अभी तक नहीं देखी होगी नाग-नागिन की इतनी खतरनाक लड़ाई, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Naag Naagin Fight Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक सांप दूसरे सांप पर लगातार हमला कर रहा है और दूसरा सांप भी उस पर हमला कर रहा है। वीडियो देख आपके रोंगटे भी खड़े हो जाएंगे।
सोशल मीडिया पर अक्सर नाग-नागिन के डांस और प्रेम के वीडियो देखने को मिलते हैं, लेकिन क्या आपने कभी नाग-नागिन की लड़ाई देखी है? नहीं न तो एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आप नाग-नागिन की लड़ाई देख सकते हैं। यह बेहद हैरान करने वाला वीडियो है, क्योंकि कभी-कभी ही ऐसी घटना देखने को मिलती है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक सांप दूसरे सांप पर लगातार हमला कर रहा है और दूसरा सांप भी उस पर हमला कर रहा है। वीडियो देख आपके रोंगटे भी खड़े हो जाएंगे। वीडियो को फेसबुक पर मशहूर सर्पमित्र मुरलीवाले हौसला ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने तहलका मचा दिया है।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि नाग-नागिन फैन फैला कर बैठे हैं और फुफकार रहे हैं। उन्हें देखने के लिए आसपास लोगों की भीड़ जुटी हुई है। सांप भीड़ की तरफ हमला करता है और फिर उसके सामने फन फैलाए दूसरे सांप पर। दोनों एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं। यह वीडियो बेहद डराने वाला है। नाग-नागिन दोनों बेहद क्रोधित नजर आ रहे हैं।



