छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बनेंगे छह महिला छात्रावास, केंद्र ने स्वीकृत की राशि

रायपुर : छत्तीसगढ़ की कामकाजी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और सुरक्षित वातावरण देने की दिशा में केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने प्रदेश में छह महिला छात्रावास बनाने का प्लान किया है.इसके लिए केंद्र ने 202 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है. इन महिला छात्रावासों की मदद से कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवास मिलेगा.

कहां-कहां होगा निर्माण : कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास का निर्माण रायपुर और बिलासपुर शहर में किया जाएगा.रायपुर में तीन, नवा रायपुर में एक और बिलासपुर में दो महिला छात्रावासों का निर्माण होगा.इन छात्रावासों में कामकाजी महिलाएं रहकर बिना किसी डर के अपने दैनिक कार्यों को कर सकेंगी.

सीएम विष्णुदेव साय ने केंद्र की सराहना की : सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर केंद्र से मिली इस सौगात के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है.सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि महिला सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु संकल्पित हमारी डबल इंजन की सरकार निरंतर कार्य कर रही है.

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ लगातार प्राइवेट कंपनियां खुल रही हैं.जिनमें महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है.ऐसे में वर्किंग वूमेन्स के रहने के लिए सुरक्षित जगहों की कमी है.जिसे सरकार ने समझा और वर्किंग वूमेंस के लिए सर्वसुविधायुक्त छात्रावासों का निर्माण करवाने की प्लान बनाया. केंद्र ने इन छात्रावासों के निर्माण के लिए मंजूरी के साथ फंड भी जारी किया है.आने वाले दिनों में युद्धस्तर पर इन छात्रावासों का निर्माण शुरु हो जाएगा.इसके बाद कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित आशियाना मुहैया होगा.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button