महाराष्ट्र

नागपुर की एक फॉर्मा कंपनी में बड़ा धमाका, एक की मौत, छह लोग घायल, जानें अपडेट

नागपुरमहाराष्ट्र के नागपुर जिले में मंगलवार को एक दवा कंपनी में बड़ा हादसा हुआ। भीलगांव में स्थित अंकित पल्प्स एंड बोर्ड्स प्राइवेट लिमिटेड की इकाई में विस्फोट हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई और छह लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, विस्फोट ‘ग्लास-लाइन्ड रिएक्टर’ में हुआ। विस्फोट का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

कब हुआ ये धमाका?
पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 11 बजे हुई। उन्होंने कहा कि विस्फोट सुबह करीब 11 बजे हुआ। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को पास के कामठी कस्बे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों में से एक की हालत गंभीर है।

पुलिस कर रही हादसे की जांच
पुलिस अभी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विस्फोट कैसे हुआ? ‘ग्लास-लाइन्ड रिएक्टर’ में किस वजह से धमाका हुआ? यह जांच का विषय है। कंपनी और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस हर पहलू पर ध्यान दे रही है ताकि हादसे की असली वजह सामने आ सके।

पहले भी हो चुकी अनहोनी

इससे पहले 17 दिसंबर 2023 में भी नागपुर के बाजारगाव स्थित सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड कंपनी में हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कास्ट बूस्टर प्लांट में विस्फोटकों की पैकिंग की जा रही थी। इसी बीच अचानक जोरदार धमाका हुआ जिसकी चपेट में आने से 9 लोगों की मौत हो गई जबकि प्लांट में काम कर रहे कई अन्य कामगार गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button