जरा हट के

बच्चे को छह कुत्तों ने मिलकर पाला, सिर्फ भौंक कर करता है बात, मासूम की कहानी जानकर रो देंगे आप

 आठ साल के मासूम का एक ऐसा मामले सामने आया है, जिसनें लोगों के बीच मोगली की कहानी को ताजा कर दी है। यह अनोखा मामला थाईलैंड के लापले जिला का है। यहां पर एक आठ साल का बच्चा कुत्तों के बीच रहकर पला है, जिसके कारण अब वह उनकी भाषा में ही बात करता है। बच्चा न तो किसी भाषा में बात कर पाता है और न ही सामाजिक व्यवहार समझता है।

स्थानीय प्रशासन ने उसे एक नशे के अड्डे जैसे स्थान से रेस्क्यू किया। उन्होंने देखा कि बच्चा सिर्फ कुत्तों की तरह भौंक कर बातें कर रहा था। अधिकारी बच्चे की भाषा समझने में नाकाम रहे। बच्चे की कहानी आपको भावुक कर देगी। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है? 

दरअसल, पड़ोसियों और स्थानीय स्कूल की शिकायत के बाद एक टीम ने बच्चा जहां पर रहा था, वहां पर छापा मारा। बच्चों और महिलाओं के लिए करने वाली होंगसाकुल फाउंडेशन की अध्यक्ष पाविना होंगसाकुल ने बताया कि उन्होंने पहली बार बच्चे को देखा तो उसकी हालत देखकर वह रोने लगीं। उन्होंने बताया कि बच्चा गंदगी और जानवरों के बीच रह रहा था और भौंकने के अलावा कुछ नहीं बोल पा रहा था। 

मां और बड़े भाई को है नशे की लत

जांच में पता चला कि बच्चे की मां और 23 वर्षीय बड़े भाई को नशे की लत है। पड़ोसियों ने बताया कि मां अक्सर कई हफ्तों तक गायब रहती थी और बच्चे को छह कुत्तों के बीच अकेला छोड़ देती थी। अगर कोई बच्चे की मदद करने की कोशिश करता था, तो वह उन्हें धमकाने लगती थी। 

बच्चे को नया जीवन देने की कोशिश

फिलहाल होंगसाकुल फाउंडेशन की देखरेख में बच्चा है। पाविना ने कहा कि उनकी कोशिश है कि बच्चे को सही परवरिश मिले और उसे एक सामान्य और अच्छा जीवन दिया जा सके।  उन्होंने कहा कि बच्चे को ऐसी हालत में देखना दिल तोड़ने वाला होता है, लेकिन हम उसे एक नया जीवन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button