राष्ट्रीय

यूपी-बंगाल समेत 12 राज्यों में आज से होगा SIR

बिहार के बाद देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट अपडेट होगी। चुनाव आयोग ने सोमवार को बताया कि इन राज्यों में वोटर लिस्ट का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी एसआईआर मंगलवार यानी 28 अक्तूबर से शुरू होगा और सात फरवरी को खत्म होगा। 103 दिन के प्रोसेस में वोटर लिस्ट का अपडेशन होगा। नए वोटरों के नाम जोड़े जाएंगे और वोटर लिस्ट में सामने आने वाली गलतियों को सुधारा जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को बताया कि सोमवार रात से ही इन 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की वोटर लिस्ट फ्रीज कर दी गई है। खास बात यह है कि अगले साल चुनाव वाले पश्चिम बंगाल में एसआईआर होगा, लेकिन असम में नहीं। चुनाव आयोग का कहना है कि असम में नागरिकता से जुड़े नियम थोड़े अलग है, इसलिए वहां यह प्रक्रिया अलग तरीके से चलेगी।

जिन 12 राज्यों में एसआईआर का ऐलान हुआ है, उनमें तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल में 2026 में चुनाव संभावित हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त के मुताबिक मुद्रण/प्रशिक्षण का काम 28 अक्तूबर से तीन नवंबर, 2025 तक चलेगा। वहीं घर-घर गणना चरण चार नवंबर से चार दिसंबर, 2025 तक होगा। ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन नौ दिसंबर, 2025 को होगा। दावे और आपत्ति अवधि नौ दिसंबर, 2025 से आठ जनवरी 2026 तक दाखिल की जा सकेगी। जिन लोगों को नोटिस जाएंगे उनकी सुनवाई और सत्यापन नौ दिसंबर, 2025 से 31 जनवरी, 2026 तक होगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन सात फरवरी, 2026 को किया जाएगा।

क्या है एसआईआर

यह चुनाव आयोग की एक प्रक्रिया है, जिसमें वोटर लिस्ट अपडेट की जाती है। इसमें 18 साल से ज्यादा के नए वोटर्स को जोड़ा जाता है। ऐसे लोग जिनकी मौत हो चुकी है, जो शिफ्ट हो चुके हैं, उनके नाम हटाए जाते हैं। वोटर लिस्ट में नाम, पते में हुई गलतियों को भी ठीक किया जाता है। बीएलओ घर-घर जाकर खुद फार्म भरवाते हैं।

ऐसे चलेगी प्रक्रिया

एसआईआर के दौरान बीएलओ /बीएलए वोटर को फॉर्म देंगे। वोटर को उन्हें जानकारी मैच करवानी है। अगर दो जगह वोटर लिस्ट में नाम है, तो उसे एक जगह से कटवाना होगा। अगर नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, तो जुड़वाने के लिए फार्म भरना होगा और संबंधित डाक्यूमेंट्स देने होंगे।

इन 12 राज्यों में होगा एसआईआर

अंडमान निकोबार
छत्तीसगढ़
गोवा
गुजरात
केरल
लक्षद्वीप
मध्य प्रदेश
पुड्डुचेरी
राजस्थान
तमिलनाडु
उत्तर प्रदेश
पश्चिम बंगाल

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button