व्यापार

धनतेरस से पहले 8500 रुपए सस्ती हुई चांदी, नौ हफ्ते रिकॉर्ड तोड़ने के बाद थमी रफ्तार

नई दिल्ली| Silver Price Latest : धनतेरस से ठीक पहले चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। शुक्रवार को इंटरनेशनल मार्केट में चांदी 4% से ज्यादा लुढ़ककर 51.8 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि कुछ दिन पहले ही यह रिकॉर्ड 54.2 डॉलर के स्तर पर पहुंची थी। लगातार नौ हफ्तों से बढ़त के बाद यह पहली बड़ी गिरावट मानी जा रही है।

उधर, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर शुक्रवार को चांदी की कीमत (Silver Price Today) 1,58,888 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई। गरुवार को इसकी कीमत 1,67,663 रुपए थी। यानी पिछले दिन के मुकाबले चांदी 8775 रुपए सस्ती हुई।

वहीं इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) चांदी की कीमत 1,69,230 रुपए प्रति किलोग्राम रही। पिछले दिन के मुकाबले इसमें 1620 रुपए की गिरावट दर्ज हुई। गुरुवार इसकी कीमत 1,70,850 रुपए थी। वहीं दिल्ली सराफा बाजार में भी चांदी की की कीमतों में 1200 रुपए की गिरावट दर्ज हुई। दिल्ली में चांदी 1,88,900 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी, जबकि एक दिन पहले इसकी कीमत 1,90,100 रुपए थी, जो इसका ऑल टाइम हाई था।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button