छत्तीसगढ़

श्रीरामोत्सव – सबके राम’ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम विष्णु देव साय, कहा- रामलला दर्शन योजना के तहत पहली ट्रेन 7 फरवरी को दुर्ग से होगी रवाना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राम भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है, अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए शुरु की गई योजना के तहत छत्तीसगढ़ से पहली ट्रेन 7 फरवरी को दुर्ग से रवाना होगी. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित वृंदावन हॉल में आयोजित ‘श्रीरामोत्सव – सबके राम’ कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान यह जानकारी सभी से साझा की.

आपको बता दें कि मंत्रिपरिषद की बैठक में रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना शुरू करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया था. इस योजना का क्रियान्वयन छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल द्वारा तथा बजट पर्यटन विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा. इस योजना के तहत हर साल लगभग 20 हजार यात्रियों को रामलला दर्शन के लिए यात्रा पर ले जाया जाएगा. छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी, 18 से 75 आयु वर्ग के जो जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण में सक्षम पाए जाएंगे, उन्हें यात्रा की पात्रता होगी। दिव्यांगजनों के लिए यथा संभव उनके परिवार से कोई एक सदस्य साथ में रहेंगे.

900 किमी की होगी यात्रा

जानकारी के मुताबिक प्रथम चरण में 55 वर्ष की आयु से ऊपर के यात्रियों को यह सुविधा उपलब्ध होगी. इसके बाद अन्य आयु वर्ग के लोगों को भी यह सुविधा दी जाएगी. इसके लिए प्रत्येक जिले में कलेक्टर की अध्यक्षता में रामलला दर्शन समिति बनायी जाएगी. प्रत्येक समिति द्वारा अनुपातिक कोटा के अनुसार हितग्राहियों का चयन किया जाएगा. इस यात्रा की दूरी लगभग 900 किलोमीटर होगी. इसके लिए भारतीय रेल्वे केटरिंग एवं टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) के साथ छत्तीसगढ़ मण्डल द्वारा एमओयू किया जाएगा.

आईआरसीटीसी द्वारा यात्रा के दौरान यात्रियों को सुरक्षा, स्वास्थ्य, भोजन, स्थलों के दर्शन, स्थानीय परिवहन तथा एस्कार्ट की व्यवस्था की जाएगी. हितग्राहियों को उनके निवास से निर्धारित रेल्वे स्टेशन तक लाने और वापस ले जाने की व्यवस्था संबंधित जिला कलेक्टर द्वारा की जाएगी. इसके लिए उन्हें बजट उपलब्ध कराया जाएगा. प्रत्येक जिले से यात्रियों के साथ एक सक्षम शासकीय अधिकारी या एक छोटा दल भेजा जाएगा.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button