खेल

ICU से बाहर आए श्रेयस, अभी सिडनी के अस्पताल में ही रहेंगे, BCCI की टीम कर रही निगरानी

ब्यूरो— नई दिल्ली

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और तीसरा मुकाबला सिडनी में खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने आसानी से अपने नाम कर लिया। रोहित शर्मा और विराट कोहली की शानदार साझेदारी के चलते भारत ने नौ विकेट से मैच जीत लिया। हालांकि, रोहित-विराट के शानदार प्रदर्शन की खुशी ज्यादा देर तक नहीं चली, क्योंकि उसी मैच में भारत के स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर गंभीर रूप से कैच लेने के चक्कर में चोटिल हो गए थे। इंटरनल ब्लीडिंग की वजह से अय्यर को आईसीयू में भी एडमिट कर दिया था। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रेयस अय्यर आईसीयू से बाहर आ गए हैं। उनकी हालत पहले से काफी बेहतर है। हालांकि, श्रेयस अब भी कुछ दिन अस्पताल में ही रहेंगे। बीसीसीआई के डॉक्टर्स ने उन पर पूरी तरह से नजर बना रखी है। श्रेयस अय्यर के परिवार वाले जल्दी सिडनी के लिए उड़ान भर सकते हैं।

वीजा फॉर्मेलिटी की वजह से उनको थोड़ा वक्त लग रहा है। वीजा मिलते ही श्रेयस के घरवाले उनके पास पहुंच जाएंगे। बीसीसीआई के सूत्र ने कहा, चोट के बाद टीम डॉक्टर और फिजियो ने कोई चांस नहीं लिया और उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले गए। अब हालात स्थिर हैं, लेकिन यह जानलेवा हो सकता था। वह एक मजबूत लडक़ा है और जल्द ही ठीक हो जाएगा। उन्होंने कहा, चूंकि अंदरूनी ब्लीडिंग हुई है, इसलिए उन्हें पूरी तरह फिट होने में ज्यादा समय लगेगा। लिहाजा इस समय कॉम्पिटिटिव क्रिकेट में उनकी वापसी के लिए कोई निश्चित टाइमलाइन बता पाना मुश्किल है।

एलेक्स का पकड़ा था गजब कैच

श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एलिक्स कैरी का कैच पकडऩे के चक्कर में ही चोटिल हो गए थे। श्रेयस ने इस कैच के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी थी। उन्होंने पीछे भागते हुए कैरी का शानदार कैच पकड़ा। कैच पकड़ते वक्त जब वह मैदान पर गिरे, तो उनको चोट आई।

तुमने उस कैच के लिए अपना सब कुछ झोंक दिया

भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान अय्यर के लिए शिखर धवन ने इमोशनल मैसेज शेयर किया है। पूर्व धाकड़ ओपनर ने 31 वर्षीय अय्यर के जल्द ठीक होने की कामना की है। धवन ने सोमवार को एक्स पर लिखा, श्रेयस अय्यर तुमने उस कैच के लिए अपना सबकुछ झोंक दिया। तुम्हें चोटिल देखना दुर्भाग्यपूर्ण है। भाई, तुम्हारे मजबूत और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button