मध्यप्रदेश

हवलदार के भाई की हत्या करने वाले बदमाश का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस को देखते ही चलाई गोली, लेकिन चढ़ गया हत्थे

ग्वालियर (अंकुर जैन) : मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ने एक आदतन अपराधी को शुक्रवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। जिसे घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश ने कल रात प्लॉट विवाद के चलते एक हवलदार के भाई की गोली मारकर हत्या की थी। इसके साथ ही घायल बदमाश पर आधा दर्जन से अधिक अपराधिक मामले दर्ज है। जबकि इस हत्याकांड में बदमाश के तीन साथी फरार है। वहीं पुलिस बदमाश से पूछताछ में जुड़ गई है। नगर पुलिस अधीक्षक कृष्णपाल सिंह ने पत्रकारों को बताया कि गौरव तोमर (30) और तीन अन्य ने बृहस्पतिवार देर रात बहोड़ापुर इलाके में एक हेड कांस्टेबल के भाई राम स्वरूप तोमर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

सीएसपी ने कहा, “गौरव तोमर को सुबह करीब चार बजे शंकरपुर में एक मोटरसाइकिल पर देखा गया। जब पुलिस उसके पास पहुंची, तो उसने गोली चला दी। हमारी ओर से जवाबी गोलीबारी में उसके पैर में चोट लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर है।”

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button