अंतर्राष्ट्रीय

PR के इंतजार में बैठे हज़ारों भारतीयों को झटका, कनाडा ने वापस की 2 साल पुरानी एप्लीकेशन्स

एजेंसियां—टोरंटो

कनाडा में नौकरी कर रहे और पीआर (परमानेंट रेजिडेंस) का इंतजार कर रहे भारतीयों के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। कनाडा के ओंटारियो सरकार ने अचानक अपना स्किल्ड ट्रेड्स स्ट्रीम बंद कर दिया है। इसके साथ ही इस प्रोग्राम के तहत जमा की गई सारी एप्लीकेशन्स अब वापस की जा रही हैं। ये एप्लीकेशन्स पिछले डेढ़ से दो साल तक से लंबित थीं। सरकार का कहना है कि लोगों को उनकी फाइलें और फीस दोनों वापस लौटा दी जाएंगी। इस फैसले से सबसे ज़्यादा असर भारतीयों पर पड़ा है, क्योंकि कनाडा के स्किल्ड ट्रेड्स सेक्टर में भारतीय वर्कर्ज की संख्या सबसे ज़्यादा है और हज़ारों लोग इसी स्ट्रीम के जरिए पीआर पाने की उम्मीद लगाए बैठे थे। वापस लौटाई जाने वाली एप्लीकेशन्स की तादाद भी हज़ारों में है। यह फैसला ओंटारियो (कनाडा) की प्रवासन योजना ओआईएनपी के लिए लिया गया है। ओंटारियो सरकार का कहना है कि इस स्ट्रीम में बहुत सारी गलत जानकारी और धोखाधड़ी हो रही थी।

भारत पर सीधा असर

कनाडा में ट्रेड वर्कर्स के तौर पर भारतीय सबसे बड़ी कम्युनिटी में आते हैं। जैसे इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, वेल्डर, कंस्ट्रक्शन वर्कर ऑटोमोटिव तकनीशियन, इन सेक्टर्स में बहुत से भारतीय काम कर रहे हैं और पीआर की सबसे आसान राह स्किल्ड ट्रेड कैटेगरी ही मानी जाती थी। अब जब यह प्रोग्राम रोक दिया गया है, तो हज़ारों भारतीयों की पीआर की उम्मीद पर विराम लग गया है। बता दें कि इससे पहले बड़ी तादाद भारतीय स्टूडेंट्स के वीज़ा भी रिजेक्ट किए गए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button