जरा हट के

पति की मौत का सदमा या पागलपन? चिता की राख चाटती है महिला, मसाले की तरह छिड़कती है अस्थियां!

दुनिया में कई सनकी लोगों की कहानियां आपने पढ़ी-सुनी होगी. लेकिन अमेरिका की एक महिला की सनक सालों बाद भी लोगों के जेहन में तरोताजा है. अपने पति की मौत के बाद ये महिला उसकी अस्थियों को चाटकर उसे याद करती थी.

प्यार एक ऐसा अहसास है, जो जब खत्म हो जाता है या आपसे दूर हो जाता है तो जिंदगी बोझ बन जाती है. अपने को खोने का गम कई बार लोगों को सदमा दे जाता है. इस सदमे की वजह से कई बार लोग पागल हो जाते हैं या कई लोग खुद को बाकी की दुनिया से अलग कर लेते हैं. लेकिन कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो इस सदमे में सनकी बन जाते हैं. उनकी हरकतें देखकर लोगों को आश्चर्य के साथ साथ हैरानी होती है. ऐसी ही एक महिला अमेरिका में रहती है, जिसने अपने पति की मौत के बाद ऐसा काम किया कि आज भी लोग उसे याद कर सिहर जाते हैं.

हम बात कर रहे हैं अमेरिका के टेनेसी में रहने वाली कैसि की. कैसि उस समय चर्चा में आई थी, जब उसने खुलासा किया था कि वो अपने मरे हुए पति की अस्थियां चाटती है. एक बार गलती से उसके हाथ पर अस्थियां गिर गई थी. अपने पति के प्यार में उसने उसे धोने की जगह चाट लिया. बस फिर क्या था? उसे इसकी ऐसी लत लगी कि उसने पूरे कलश को ही चाट-चाट कर खत्म कर दिया. ये कैसि का अपने पति के प्रति प्यार जताने का तरीका था, जिसने दुनिया को हैरान कर दिया था.

लगा था सदमा
अपनी स्टोरी कैसि ने TLC के साथ शेयर की थी. माई स्ट्रेंज एडिक्शन नाम के सीरीज में कैसि की स्टोरी दिखाई गई थी. उसके पति की अचानक अस्थमा अटैक के कारण मौत हो गई थी. पति का यूं चला जाना कैसि को तनहा कर गया. इसके बाद वो काफी चुप हो गई थी. एक दिन गलती से कैसि के हाथ पर अस्थियां गिर गई जिसे साफ़ करने की जगह वो चाट गई. इसके बाद तो जैसे कैसि को लत लग गई. वो हर जगह अपने पति की अस्थियां साथ ले जाने लगी. इसके अलावा वो खाने में भी अस्थियां छिड़क लेती थी.

टेस्ट की लगी लत
कैसि की इस हरकत ने लोगों का ध्यान खींचा. वो जहां जाती, चाहे शॉपिंग हो या घूमना, अस्थियां साथ रखती. इसके बाद उसने खुलासा किया कि वो असल में इसे खाती भी है. बात अगर इन अस्थियों के स्वाद की करें, तो कैसि ने खुलासा किया था कि इसका टेस्ट सड़े अंडे जैसा लगता है. वहीं हेल्थ एक्सपर्ट्स ने इसे खतरनाक बताया था. उनके मुताबिक, ये राख लाश की है, जिसमें कई तरह के टॉक्सिन्स होते हैं. इसका सेवन कैसि के लिए भी खतरनाक था. इस मामले के कई साल बीत जाने के बाद भी कैसि का इंटरव्यू अब भी वायरल होता रहता है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button