रोजगार

भोपाल में 51000 युवाओं को नौकरी, शिवराज सिंह चौहान ने सौंपे नियुक्ति पत्र, खुशी से खिले चेहरे

भोपालः पूरे देशभर में आयोजित 15वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले में देश के अलग-अलग हिस्सों के 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गए हैं। नई दिल्ली में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। वहीं, मध्यप्रदेश में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में यह नियुक्ति पत्र बांटे।

भोपाल के समन्वय भवन में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम में एफसीआई, ईएसआईसी, डाक विभाग, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन ओवरसीज बैंक, रेलवे, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल, सीजीएसटी समेत कई विभागों के 219 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

पीएम ने वर्चुअल बांटे नियुक्ति पत्र

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी ने 51 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर पीएम ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का युवा आज अपने परिश्रम और इनोवेशन से पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन कर रहा है।

पीएम के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण

इस कार्यक्रम में शिवराज सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में एक नए भारत का निर्माण हो रहा है। एक वैभवशाली, गौरवशाली, सम्पन्न, समृद्ध और शक्तिशाली भारत बन रहा है। 2047 तक विकसित भारत का निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए भारत सरकार और राज्य सरकार दोनों ही पूरी ताकत के साथ जुटी है।

शिवराज सिंह ने बांटे नियुक्ति पत्र

आपको बता दें कि जहां राजधानी के समन्वय भवन में आयोजित रोजगार मेला में शिवराज प्रत्यक्ष रूप से नियुक्ति पत्र सौंपे रहे थे। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यह नियुक्ति पत्र प्रदान कर रहे थे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button