मध्यप्रदेश

राहुल गांधी के जातिवाद वाले बयान पर भड़के शिवराज सिंह

भोपाल: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को भोपाल पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और राहुल गांधी के जातिवाद वाले बयान पर भी पलटवार किया। शिवराज ने कहा कि कांग्रेस लगातार देश को तोड़ने और बांटने का काम कर रही है। वहीं, मध्य प्रदेश में खाद की कमी और बुधनी उपचुनाव पर भी उन्होंने अपनी बात रखी।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस हार के डर से बौखलाई हुई है, इसीलिए देश को बांटने की कोशिश कर रही है। उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले राष्ट्र, फिर कास्ट, राहुल गांधी कितना बांटोगे? ये ही देश को तोड़ने और बांटने वाले लोग हैं। ये भेदभाव करने वाले लोग हैं। ये देश के हितैषी नहीं है, बल्कि वोटों की खातिर विदेशों में भी भारत की आलोचना करते हैं।

मध्य प्रदेश में खाद की कमी पर कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य में किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में किसानों को खाद की कोई कमी नहीं है। खाद की उपलब्धता के लिए सीएम मोहन यादव की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य के किसानों तक लगातार खाद पहुंचाई जा रही है।

बुधनी उपचुनाव को लेकर शिवराज ने कहा कि बुधनी उनकी आत्मा है और यहां विकास और जनकल्याण का चुनाव है। उन्होंने कहा कि बुधनी में जनता, भाजपा और शिवराज सब एक ही है। बुधनी मेरी आत्मा है। विकास की गंगा लगातार बह रही है और बहती रहेगी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button