वे पार्ट टाइम पॉलिटिशियन… उन्हें गोपनीय विदेश यात्राओं का शौक, राहुल को लेकर क्या कह रहीं मुस्लिम महिला नेता

नई दिल्ली : राहुल गांधी के विदेश दौरे को लेकर फिर से सवाल उठने लगे हैं। इस बार दिल्ली स्टेट हज कमेटी की चेयरपर्सन कौसर जहां ने राहुल गांधी के विदेश दौरे पर सवाल उठाया है। दिल्ली स्टेट हज कमेटी की चेयरपर्सन कौसर जहां ने कहा कि राहुल गांधी पार्ट-टाइम पॉलिटिशियन हैं। वे विपक्ष के नेता हैं लेकिन जनता के मुद्दों से उनका कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले सवाल उठाते हैं, और जब सरकार जवाब देती है, तो वे समय सदन छोड़ककर भाग जाते हैं। राहुल गांधी को गोपनीय विदेश यात्राएं करने का बड़ा शौक है। इसके कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता ही परेशान हैं।
‘जनता ने उन्हें सीरियसली लेना बंद कर दिया है’
कौसर जहां ने कहा कि इन दिनों वे SIR मुद्दे पर जनता को गुमराह कर रहे हैं। हमने देखा कि कल जब अमित शाह घुसपैठ के मुद्दे पर बात कर रहे थे तो वे पार्लियामेंट से चले गए। कौसर जहां ने कहा कि राहुल गांधी का घुसपैठियों से क्या नाता है ये मुझे समझ नहीं आता। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के इसी रवैये के कारण जनता ने उन्हें सीरियसली लेना बंद कर दिया है। इसी वजह से वे एक के बाद एक चुनाव हार रहे हैं। चुनाव हारने के बाद बार-बार ईवीएम को दोष दे रहे हैं।
पीएम के काम पर जनता का भरोसा
कौसर जहां ने कहा कि ये लोग बार-बार एसआईआर का बहाना बनाते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी कार्यों की वजह से जनता बीजेपी पर भरोसा जता रही है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से जुड़ी बात यह है कि राहुल गांधी और उनकी पार्टी को इससे कोई सरोकार नहीं है। कौसर जहां ने सदन में राहुल गांधी की तरफ से सदन में अमित शाह के बोलने के क्रम को नियंत्रित करने की बात भी कही।



