छत्तीसगढ़

शाकम्भरी जयंती-मरार महासंघ घड़ी चौक रायपुर में करेगा निःशुल्क सब्जी वितरण




दानपुन्न पर्व छेरछेरा और शाकम्भरी जयंती पर मरार पटेल महासंघ प्रतिवर्ष की भांति प्रसादी स्वरूप निःशुल्क सब्जियों का करेगा दान
25 जनवरी को आयोजित होगा कार्यक्रम
रायपुर, 25 जनवरी 2024
मरार पटेल महासंघ रायपुर जिला कार्यकारिणी के तत्वाधान में आराध्य देवी मां शाकम्भरी जयंती प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राजधानी रायपुर के घड़ी चौक में बड़े हर्षाेल्लास के साथ 25 जनवरी को मनाया जाएगा। दानपुण्य का पर्व छेरछेरा और मरार समाज की आराध्य देवी माँ शाकंभरी जंयती के अवसर पर प्रसादी के रूप में निःशुल्क सब्जी वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। 
शाकम्बरी जंयती के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल होंगे। विशेष अतिथि के आसंदी में श्री राजेश मूणत विधायक रायपुर पश्चिम, श्री मोती लाल साहू विधायक रायपुर ग्रामीण, श्री पुरंदर मिश्रा विधायक रायपुर उत्तर, श्री प्रेमचंद पटेल विधायक कटघोरा, महापौर रायपुर श्री एजाज ढेबर और अध्यक्षता श्री ईश्वर पटेल जिलाध्यक्ष रायपुर की गरिमामय उपस्थित में सम्पन्न होगा। जिलाध्यक्ष श्री ईश्वर पटेल ने मरार समाज के सभी लोगो से अपील की है कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में उपस्थित होकर निःशुल्क सब्ज़ी वितरण कार्यक्रम में भागीदारी निभाये।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button