मनोरंजन

Shaitaan Box Office Collection Day 4: ‘शैतान’ ने तोड़ा ‘गोलमाल रिटर्न्स’ का रिकॉर्ड, मंडे कलेक्शन में भी जमकर नोट छाप रही फिल्म

Shaitaan Box Office Collection Day 4: ‘शैतान’ का क्रेज दर्शकों के सिर पर सवार है और ऐसे में फिल्म थिएटर्स में दबदबा बनाए हुए है. आर माधवन और अजय देवगन स्टारर फिल्म ना सिर्फ वीकेंड पर बल्कि वर्किंग डेज पर भी जमकर कारोबार कर रही है. ‘शैतान’ 8 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में आई थी और अपनी दमदार ओपनिंग के बाद फिल्म हर रोज बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों नोट बटोर रही है

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘शैतान’ ने पहले दिन 14.75 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था. दूसरे दिन फिल्म ने 18.75 करोड़ रुपए कमाए और तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 20.5 करोड़ रुपए पहुंच गया. वहीं अब चौथे दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं जिसके मुताबिक ‘शैतान’ ने अब तक 2.41 करोड़ रुपए कमा लिए है.

गोलमाल रिटर्न्स को दी मात
‘शैतान’ ने रिलीज के तीन दिनों में ही 50 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली थी. फिल्म ने चार दिनों में टोटल 56.41 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है. अपने चार दिनों के कलेक्शन के साथ ‘शैतान’ ने अजय देवगन की हिट फिल्म गोलमाल रिटर्न्स के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी है. साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म गोलमाल रिटर्न्स ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 51.12 करोड़ रुपए की कमाई की थी.


फिल्म की स्टारकास्ट और कहानी
वर्ल्डवाइड भी थ्रिलर फिल्म ‘शैतान’ का दबदबा छाया है. फिल्म तीन दिनों में ही 75 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है. आर माधवन और अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘शैतान’ में जानकी बोड़ीवाला और ज्योतिका अहम किरदार में हैं. फिल्म में आर माधवन ‘शैतानी’ अवतार में दिखाई दिए हैं, वहीं अजय देवगन कबीर के किरदार में दिखाई दिए हैं. आर माधवन का ‘शैतानी’ी किरदार अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी (जानकी बोड़ीवाला) को अपने वश में कर लेता है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button