मनोरंजन

शाहरुख, अजय और टाइगर श्राफ कंज्यूमर कोर्ट में तलब

 जयपुर. बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ के साथ विमल कुमार अग्रवाल को जयपुर कंज्यूमर कोर्ट ने तलब किया है। विमल कुमार अग्रवाल, विमल पान मसाला बनाने वाली कंपनी जेबी इंडस्ट्रीज के चेयरमैन हैं। आरोप है कि केसर के नाम पर विमल पान मसाला खरीदने के लिए लुभाया जा रहा है, जबकि इसमें केसर है ही नहीं। केसर के नाम पर आम लोग भ्रमित हो रहे हैं।

जयपुर के वकील योगेंद्र सिंह बडियाल की शिकायत पर यह नोटिस जारी किया गया है। जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (कंज्यूमर कोर्ट) के अध्यक्ष ग्यारसी लाल मीना और सदस्य हेमलता अग्रवाल ने अगली सुनवाई की तारीख 19 मार्च की सुबह 10 बजे तय की गई है। कोर्ट ने इन्हें व्यक्तिगत रूप से या फिर प्रतिनिधि भेजने को कहा है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button