अंतर्राष्ट्रीय

ताइवान में 7.7 तीव्रता का भूकंप, सात की मौत और 700 से ज्यादा लोग घायल

ताइवान में बुधवार सुबह जोरदार भूंकप आया है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 7.7 आंकी गई है। भूकंप के झटकों से शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई। दक्षिणी जापान और फिलीपींस के द्वीपों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है।

ताइवान के अधिकारियों का कहना है कि भूकंप के कारण फोन नेटवर्क पूरी तरह खराब हो गए है, जिसके चलते कई लोगों से संपर्क टूट गया है। मिनी बस में सवार 50 लोगों से भी संपर्क टूट गया है।



ताइवान में भूकंप के बाद सामने कुछ तस्वीरें आई हैं। इन तस्वीरों से साफ पता चलता है कि भूकंप कितनी तेज तीव्रता का आया होगा।

भूकंप के बाद मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ताइवान सरकार ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। वहीं, घायलों की संख्या भी 700 से अधिक हो गई है

प्राधिकरण ने हालातों से निपटने के लिए उठाए जल्द कदम
सना हाशमी ने कहा कि प्राधिकरण ने भूकंप के हालातों से निपटने के लिए जल्द कदम उठाए। कुछ क्षेत्रों में कुछ घंटों के लिए बिजली चली गई थी। मेट्रो, हाईस्पीड ट्रेन फिर से शुरू कर दी गई है। जहां ताइपे जैसे हालात नहीं हैं, वहां काफी हद तक जीन सामान्य हो गया है।

01:18 PM, 03-APR-2024
ह्यूलिन और ताइपे जैसी जगहों से आने वाली तस्वीरें डरावनी
ताइवान-एशिया एक्सचेंज फाउंडेशन की सना हाशमी ने कहा कि भूकंप के झटके सुबह-सुबह महसूस किए। जिस समय भूकंप आया उस समय हम घर पर ही थे। ताइवान में भूकंप आना आम हैं, लेकिन आज का भूकंप अलग था। उन्होंने कहा कि भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। ह्यूलिन और ताइपे जैसी जगहों से आने वाली तस्वीरें डरावनी हैं। 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button