छत्तीसगढ़

लोरमी के रबेली में अधेड़ की हत्या से फैली सनसनी, खुड़िया डैम में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, महरपुर में अज्ञात आरोपी ने कार को किया आग के हवाले

लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी में रबेली गांव के पास मछली पकड़ने वाले एक अधेड़ की खून से सनी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का शव मनियारी नदी के पुराने रपटे पर मिला, जहां धारदार हथियार से उसके सिर और गले पर किए गए हमले के निशान मिले। मृतक की उम्र 55 से 60 वर्ष के बीच बताई जा रही है। लोरमी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पंचनामा के बाद परिजनों को सौंप दिया।

मछली पकड़ने का काम करता था मृतक

सूत्रों के अनुसार मृतक मछली पकड़ने का काम करता था। घटना के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है। हालांकि, लोरमी थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव से संपर्क की कोशिशें नाकाम रही, जिससे मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आ सका है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button