अन्य खबरें

 खून से लथपथ अधेड़ का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

कवर्धा। जिले के लालपुर कला में एक नर्सरी के पास एक अधेड़ व्यक्ति की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. मृतक का नाम साधराम यादव है जो कि, एक स्थानीय गौशाला में चरवाहे का काम किया करता था. वारदात की सूचना के बाद ग्रमीणों ने सिटी कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची हुई है.

जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग की लाश में किसी धारदार हथियार से बने जख्म निशान मिले है. वहीं मृतक के परिजनों के मुताबिक उसकी हत्या आपसी रंजिश के चलते की गई है. फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस डॉग स्क्वाड की मदद से मौके से सबुत इकठ्ठा करने में जुटी हुई है. वहीं मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है. हत्या कि इस वारदात के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button