जरा हट के

लोहे की जंजीर से बंधे शेर की पूंछ पकड़कर खींच रहा था बच्चा, देख लोग बोले- अगर शेर अपनी पर आ गया तो…

Boy Pulls Lion Tail: कुत्ता-बिल्ली पालना अब आम हो चुका है. ज्यादातर लोग तरह-तरह के पक्षी और जानवर पाल रहे हैं. कुत्ता, बिल्ली, खरगोश, बकरी आदि पेट एनिमल हैं, लेकिन अब लोग शेर और टाइगर जैसे खतरनाक जंगली जानवरों को भी घर में जगह दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो आए दिन देखने को मिलते रहते हैं, जिसमें लोगों को शेर और टाइगर समेत कई जंगली जानवरों को पालते देखा जा रहा है. अब सोशल मीडिया पर शेर पालने वाले एक शख्स का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक बच्चा शेर की पूंछ पकड़कर उसे खींच रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर लोग बच्चे की इस हरकत का विरोध कर रहे हैं और इसे जानवर पर अत्याचार बता रहे हैं.

बच्चे ने खींची शेर की पूंछ (Boy plays with Lion)

आप देख सकते हैं कि गले में लोहे की जंजीर से बंधे शेर को कैसे यह बच्चा उसकी पूंछ पकड़कर खींच रहा है. यह शेर घर में जाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन यह बच्चा जबरदस्ती उसकी पूंछ खींचने में लगा है. इतने में एक शख्स हंसता हुआ आता है और इस बच्चे से शेर की पूंछ छुड़वाता है. इसके बाद वीडियो में लोगों के हंसने की भी आवाज आती है. वहीं, जानवर के प्रति क्रूर व्यवहार वाले इस वीडियो पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है और वो इसे जानवर पर अत्याचार बता रहे हैं. बच्चे और शेर के इस वीडियो पर अब तक 23 हजार से ज्यादा लाइक्स भी आ चुके हैं.

शेर पर अत्याचार देख लोग गुस्साए (Boy and Lion Viral Video)

शेर पर इस तरह अत्याचार होता देख एक यूजर ने लिखा है, ‘यही कारण है कि जानवरों को जंगलों में रखा जाता है’. दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘इस तरह जानवरों संग अत्याचार न करो’. तीसरे यूजर ने लिखा है, ‘अगर शेर अपनी पर आ गया तो हंसी आंसू में बदल जाएगी’. चौथे यूजर ने लिखा है, ‘इस बच्चे ने तो जानवर से भी बदतर हरकत की है’. इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में कई लोगों ने एंग्री लुक इमोजी के जरिए भी अपना गुस्सा जाहिर किया है. वहीं, कुछ ऐसे भी यूजर्स हैं, जो शेर को जंजीर में देख उसे लाचार बता रहे हैं और कुछ ऐसे भी हैं, जो यह कह रहे हैं कि इंसान ने शेर को भी कुत्ता बना दिया.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button