छत्तीसगढ़

सिक्योरिटी गार्ड्स ने लोगों को लाठी से जमकर पीटा

 रायगढ़.  मीना बाजार में रेलवे अंडर ब्रिज के पास स्थित हनुमान मंदिर के सामने सिक्योरिटी गार्ड्स ने स्थानीय लोगों के साथ लाठियों से बेरहमी से मारपीट कर दी. आस-पास के लोग मीना बाजार के करीब से जा रहे थे, इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड्स ने राहगिरों के साथ मारपीट शुरू कर दी. मारपीट में कई स्थानीय लोग घायल हो गए.

जन्माष्टमी हर साल बड़े धूमधाम से मनाई जाती है, जिसमें लाखों की भीड़ जुटती है. इस अवसर पर प्रदेश के बाहर से मीना बाजार आता है. इस दौरान मीना बाजार के संचालक सुरक्षा के नाम पर बाहर से सिक्योरिटी गार्ड बुलवाते हैं, जो सिक्योरिटी गार्ड आमतौर पर स्थानीय लोगों को नहीं पहचानते हैं और सुरक्षा करने के नाम पर उनके साथ मारपीट करने लगते हैं. ऐसे ही एक वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें सिक्योरिटी गार्ड्स स्थानीय लोगों को बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं.

इस घटना के बाद से मीना बाजार के सिक्योरिटी गार्ड्स को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. सवाल जैसे कि इन सिक्योरिटी गार्ड्स की हायरिंग किस सर्विस से की गई है?  क्या उनकी सिक्योरिटी सर्विस के पास उचित लाइसेंस है? क्या इन गार्ड्स का पुलिस वेरिफिकेशन हुआ है? वहीं मीना बाजार संचालक पर भी सुरक्षा और दिशा निर्देशों के मामलों में दिशा-निर्देशों की अनदेखी करने और लापरवाही करने के आरोप लग रह हैं. वहीं इस घटना के बाद से स्थानीय लोग और यात्री उस रास्ते से गुजरने से डर रहे हैं। मीना बाजार प्रबंधन और प्रशासन के पास इस दादागिरी का कोई ठोस जवाब नहीं है, इस समस्या को लेकर गंभीरता से कार्रवाई की आवश्यकता है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button