छत्तीसगढ़

सुरक्षाबलों ने 7 माओवादियों को पकड़ा, 2 इनामी IED ब्लास्ट और रोड काटने जैसी घटनाओं में थे शामिल

 बीजापुर। थाना तर्रेम क्षेत्रान्तर्गत छुटवाई के जंगल से  सुरक्षाबलों ने दो इनामी माओवादी समेत 7 नक्सलियों को पकड़ा है।

जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत क्षेत्र में सघन सर्चिंग के दौरान थाना तर्रेम क्षेत्रान्तर्गत छुटवाई के जंगल में डीआरजी, थाना तर्रेम व सीआरपीएफ कोबरा 210, 153,एसटीएफ की संयुक्त टीम निकली थी। पुलिस को देखकर माओवादी जंगल में भागने और छिपने लगे। इस पर सुरक्षाबलों की टीम ने 7 सात नक्सलियों को पकड़ा। पकड़े गए माओवादियों में मिलट्री प्लाटून नंबर 9 का सदस्य, जिस पर 2 लाख का इनाम था और KAMS की अध्यक्ष, जिस पर एक लाख की इनाम था को गिरफ्तार किया। सातों नक्सली लंबे समय से माओवादी संगठन में सक्रिय रूप से कार्यरत थे। सात माओवादी क्षेत्र में मार्ग अवरुद्ध करने, IED ब्लास्ट करने, रोड काटने, बैनर, पाम्पलेट लगाने जैसी घटना मे शामिल थे। माओवादियों के विरुद्ध थाना तर्रेम में वैधानिक कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button