अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर सिक्स का शेड्यूल घोषित, इन दोनों टीमों से भिड़ेगा भारत

नई दिल्ली
ग्रुप स्टेज के आखिरी मैचों के बाद आईसीसी अंडर-19 वल्र्ड कप 2024 के सुपर सिक्स स्टेज के मैचों का ऐलान कर दिया गया है। अब 12 मजबूत टीमें दो ग्रुप में बंटकर आगे बढ़ेंगी। सुपर सिक्स के दोनों ग्रुप में टॉप-2 में रहने वाले टीमें सेमीफाइनल में जाएंगे। टीमें अपनी साथी क्वॉलिफाइंग टीमों के खिलाफ अर्जित अंक, जीत और नेट रन रेट को अपने-अपने सुपर सिक्स ग्रुप में ले पहुंची हैं। उदाहरण के लिए भारत के ग्रुप से आयरलैंड और बांग्लादेश की टीम सुपर-6 में पहुंची है।
इन दोनों टीमों के खिलाफ मिली जीत के प्वाइंट और नेट रनरेट भारत के साथ जुड़े रहेंगे। सुपर सिक्स मैच 30 जनवरी से तीन फरवरी तक खेले जाएंगे। ये मैच चार स्टेडियम ब्लोएमफोनटेन के मांगौंग ओवल, किम्बर्ली के किम्बर्ली ओवल, पोटचेफस्ट्रूम के जेबी माक्र्स ओवल और बेनोनी का विलोमूर पार्क में होंगे। फाइनल और सेमीफाइनल भी बेनोनी के विलोमूर पार्क में ही खेले जाएंगे। सभी मैच भारतीय समय अनुसार दोपहर एक बजकर 20 मिनट से शुरू होंगे।
ग्रुप-1 : भारत (ए ग्रुप के विजेता), पाकिस्तान (डी ग्रुप के विजेता), बांग्लादेश, आयरलैंड, नेपाल और न्यूजीलैंड।
ग्रुप-2 : दक्षिण अफ्रीका (बी ग्रुप के विजेता), ऑस्ट्रेलिया (सी ग्रुप के विजेता), इंग्लैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे।
30 जनवरी— भारत बनाम न्यूजीलैंड— मैंगौंग ओवल, ब्लोमफ़ोन्टेन
श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज— किम्बर्ली ओवल, किम्बर्ली
पाकिस्तान बनाम आयरलैंड — जेबी माक्र्स ओवल, पोटचेफस्ट्रूम
31 जनवरी— नेपाल बनाम बांग्लादेश— मैंगौंग ओवल, ब्लोमफ़ोन्टेन
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड— किम्बर्ली ओवल, किम्बर्ली
जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीक— जेबी माक्र्स ओवल, पोटचेफस्ट्रूम
यूएसए बनाम अफगानिस्तान— विलोमूर पार्क, बेनोनी
पहली फरवरी— स्कॉटलैंड बनाम नामीबिया — विलोमूर पार्क, बेनोनी
दो फरवरी— भारत बनाम नेपाल — मैंगौंग ओवल, ब्लोमफ़ोन्टेन
वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया— किम्बर्ली ओवल, किम्बर्ली
दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका – जेबी माक्र्स ओवल, पोटचेफस्ट्रूम
तीन फरवरी— पाक बनाम बांग्लादेश – विलोमूर पार्क, बेनोनी
न्यूज़ीलैंड बनाम आयरलैंड – मैंगौंग ओवल, ब्लोमफ़ोन्टेन
इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे – जेबी मार्क्स ओवल, पोटचेफस्ट्रूम
6 फरवरी— सेमीफाइनल 1— एडी1 बनाम बीसी2 – विलोमूर पार्क, बेनोनी
8 फरवरी— सेमीफाइनल 2— बीसी1 बनाम एडी2 – विलोमूर पार्क
11 फरवरी— फाइनल – विलोमूर पार्क, बेनोनी



