स्वास्थ्य

गर्मी के सितम से बचाएं खुद को, यह शरीर के साथ- साथ दिमाग पर भी करती है अटैक

डेस्क:  गर्मी सिर्फ शारीरिक थकावट या पसीने की तकलीफ ही नहीं लाती, बल्कि इसका असर हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर भी गहराई से होता है। बढ़ते तापमान और हीटवेव के कारण शरीर के साथ-साथ दिमाग भी परेशान होने लगता है। समय पर सतर्कता और सही जीवनशैली अपनाकर हम अपने शरीर और दिमाग दोनों को सुरक्षित रख सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे। 


हीटवेव का शरीर पर प्रभाव

डिहाइड्रेशन:  शरीर में पानी की मात्रा तेजी से कम होने लगती है जिससे चक्कर, कमजोरी और थकान महसूस होती है।

हीट स्ट्रोक: जब शरीर बहुत ज्यादा गर्म हो जाए और पसीना न निकले, तो यह जानलेवा स्थिति बन सकती है।

डायरिया और पेट की बीमारियां: गर्मी और नमी में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं, जिससे डायरिया, फूड पॉयज़निंग और उल्टी-दस्त जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं।

स्किन प्रॉब्लम्स: अत्यधिक पसीना, घमौरियां, सनबर्न और रैशेज आम हो जाते हैं।


 गर्मी का मानसिक स्वास्थ्य पर असर

चिड़चिड़ापन और गुस्सा: गर्मी तनाव को बढ़ाती है और मूड स्विंग्स आम हो जाते हैं।

एकाग्रता में कमी: अत्यधिक गर्मी दिमाग को थका देती है, जिससे पढ़ाई या काम पर ध्यान देना मुश्किल हो जाता है।

नींद की समस्या: पसीने और बेचैनी के कारण नींद पूरी नहीं हो पाती, जिससे मानसिक थकावट बढ़ती है।


गर्मी में संक्रमण का फैलाव कैसे बढ़ता है?

गर्म मौसम में पानी और भोजन जल्दी खराब होते हैं।  दूषित जल और खुले खाने से डायरिया, टाइफाइड, हैजा जैसे रोग फैलते हैं बच्चों और बुजुर्गों में इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, जिससे बीमारी जल्दी लगती है। जो लोग पहले से तनाव, डिप्रेशन या एंग्जायटी से जूझ रहे हैं, गर्मी उनके लक्षण और बढ़ा सकती है।

गर्मी से दिमाग और शरीर को राहत देने के आसान उपाय

इस दौरान भरपूर  पानी पिएं,  नींबू पानी, नारियल पानी, छाछ जैसे पेय शरीर और दिमाग को ठंडा रखते हैं। इस मौसम में  ताजे फल, हरी सब्जियां और सलाद से ऊर्जा मिलती है।गर्म समय में बाहर जाने से बचें विशेषकर दोपहर 12 से 3 के बीच। ऐसे में दिन में आराम करें और पर्याप्त नींद लें। समय मिलने पर ध्यान, प्राणायाम और मेडिटेशन करें, इससे दिमाग शांत और स्थिर रहता है। घर में ठंडा वातावरण बनाए रखें , खिड़कियां बंद रखें, पर्दे लगाएं, पंखा-कूलर का उपयोग करें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें,  उन्हें बार-बार पानी पिलाएं। 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button