छत्तीसगढ़

6 माह के बच्चे का अपहरण मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सर्व मूल बस्तरिया समाज ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

दंतेवाड़ा. पोंडुम पंचायत से 6 माह के बच्चे के अपहरण कर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित सर्व मूल बस्तरिया समाज आज जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान समाज के लोगों और सैकड़ों ग्रामीणों के साथ पीड़ित परिजन भी धरने पर मौजूद थे. वहीं जल्द गिरफ्तारी न होने पर समाज ने उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है.

बता दें, बीते रविवार शाम 4 बजे पोदुम गांव में दो बाइक सवारों ने 6 माह के बच्चे को लेकर भाग गए. बच्चे के परिजनों ने रविवार शाम ही ग्रामीणों के साथ कोतवाली थाना पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज करवाई. इस मामले को अब एक हफ्ते पूरे होने को है, लेकिन पुलिस प्रशासन अब तक आरोपियों को नहीं ढूंढ पाई है और न ही बच्चे का कोई पता चल सका है. इस मामले में अब तक अपहरण कर्ताओं की गिरफ्तारी और बच्चे का पता नहीं चलने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भर गया है. इसके साथ ही घटना के बाद से इलाके में बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है.

वहीं इस मामले को लेकर दंतेवाड़ा पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पता साजी की जा रही है. पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं. जिसके अनुसार अपहरण कर्ता बच्चे को लेकर मेंडोली कावड़गांव होते हुए बास्तानार जगदलपुर की ओर निकलने की आशंका है. जगदलपुर पुलिस को भी इनफॉर्म कर दिया गया है. संयुक्त रूप से कार्रवाई कर आरोपियों को जल्द पकड़ने की कोशिश की जा रही है.

ऐसे हुआ बच्चे का अपहरण:

पोंडुम के रहने वाले हिड़मू का बाजार के पास सड़क किनारे घर है. वह अपने बच्चे को झूला में लेटाया था. पत्नी घर के अंदर धान कूट रही थी, साथ ही दो और बच्चे खेल रहे थे. इसी दौरान दो बाइक सवार आए और हिड़मू को सौ रुपए देकर बोले- शराब लेकर आओ. हिड़मू ने अपने दोनो बच्चों से कहा, झूला झूलाते रहना अपने छोटे भाई को और शराब लेने चला गया. लेकिन हिड़मू के कुछ दूर निकलते ही बाइक सवारों ने बच्चे को झूले से उठाकर ले भागे. इस घटना के बाद परिजनों ने घर-घर जाकर पूछताछ की लेकिन अपहरण कर्ताओं का कहीं पता नहीं चला. जिसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ पुलिस में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button