छत्तीसगढ़

CG : बाइक में फंसी साड़ी का पल्लू, शिक्षिका की दर्दनाक मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा?

खैरागढ़।छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शहर के प्रतिष्ठित वेसलियन इंग्लिश मीडियम स्कूल की एक वरिष्ठ शिक्षिका की सड़क हादसे में जान चली गई। यह हादसा तब हुआ जब शिक्षिका अपने बेटे के साथ बाइक पर स्कूल जा रही थीं और अचानक उनकी साड़ी का पल्लू बाइक के पिछले चक्के में फंस गया।

स्कूल से कुछ दूर पहले हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, 48 वर्षीय शिक्षिका मर्सी बचइया रोज की तरह अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रही थीं। स्कूल पहुंचने से कुछ ही दूरी पहले अचानक उनकी साड़ी का पल्लू बाइक के पिछले पहिये की चपेट में आ गया। पल्लू खिंचने की वजह से शिक्षिका अनियंत्रित होकर सिर के बल सड़क पर गिर पड़ीं।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

हादसे के तुरंत बाद उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल खैरागढ़ ले जाया गया। सिर में गंभीर अंदरूनी चोट होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद दुर्ग के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया। स्थिति में सुधार न होने पर उन्हें रायपुर AIIMS में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button