राजनीति

कांग्रेसी नेताओं को पाकिस्तान भेज दो-संजय निरुपम

मुंबई: शिवसेना उपनेता और प्रवक्ता संजय निरुपम ने कांग्रेस पर आरोपों की बरसात करते हुए मांग की है कि कांग्रेस का नाम बदलकर पाकिस्तान नेशनल कांग्रेस करना चाहिए। मुस्लिम वोटों के लिए कांग्रेस वाले भारत विरोधी भूमिका अख्तियार कर रहे हैं इसलिए पाकिस्तान नागरिकों के साथ कांग्रेस नेताओं को भी पाकिस्तान भेज देना चाहिए। मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए निरुपम ने कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले में जिंदा बचने वाले भारतीयों पर शक जताने वाले और शर्मनाक बयानबाजी करने वाले देशविरोधी कांग्रेस नेता बेनकाब हो गए हैं।

कांग्रेस नेता छिड़क रहे नमक
निरुपम ने कहा कि भारतीय नागरिकों के मन में पहलगाम हमले का बदला लेने की भावना है, परंतु कांग्रेस के नेता असंवेदनशील बयानबाजी कर पहलगाम हमले के पीड़ितों के जख्म पर नमक छिड़क रहे हैं। निरुपम ने आगे कहा कि सर्वदलीय नेताओं की बैठक में कांग्रेस नेताओं ने पाकिस्तान के विरोध में सरकार की भूमिका को पूरा समर्थन दिया था। परंतु कांग्रेस के विभिन्न राज्यों के नेता पहलगाम हमले पर राजनीति कर रहे हैं। आतंकवादियों का समर्थन करने वाला शर्मनाक बयान कांग्रेस नेता लगातार दे रहे हैं।निरुपम ने कहा कि कांग्रेस के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने पर्यटकों की पहचान कर, धर्म पूछकर गोलीबारी किये जाने की घटना पर कहा कि भारत में मुस्लिमों को नमाज पढ़ने नहीं दिया जाता है। सड़कों पर भीड़ होने की वजह से उन्हें नमाज पढ़ने से रोका जाता है। इसी कारण से आतंकवादियों ने हमला किया। इस प्रकार का अजब-गजब बेतुका बयान दिया है।

निरुपम बोले-यह निंदनीय है
निरुपम बोले पाकिस्तानी न्यूज चैनलों के चर्चा सत्र में पाकिस्तानी लोग इस आतंकवादी हमले की घटना पर प्रतिक्रिया देते वक्त कांग्रेस के साथ होने का बयान दे रहे हैं। कांग्रेस की पाकिस्तान समर्थक भूमिका की वजह से अंतराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को क्लिनचिट मिल रही है। इस प्रकार का दावा करते हुए निरुपम ने आगे कहा कि जिस कांग्रेस की वजह से देश को आजादी मिली उसी कांग्रेस के नेता आतंकवादी हमले की घटना के बाद पाकिस्तान व आतंकवाद का समर्थन करने वाला बयान दे रहे हैं। यह अत्यंत निंदनीय है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button