मनोरंजन

सलमान खान ने पूरा किया कैंसर पेशेंट फैन का सपना

मुंबई

सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में भाईजान के नाम से जाना जाता है। अपनी फिल्मों में लोगों की मदद करते नजर आने वाले सलमान असल जिंदगी में भी किसी हीरो से कम नहीं हैं। वक्त-वक्त पर उन्हें इंडस्ट्री के लोगों, जरूरतमंदों और फैंस की मदद के लिए आगे आते देखा गया है। अब सलमान ने अपने एक 9 साल के फैन से किया वादा निभाया है। नौ साल के जगनबीर नाम के बच्चे से सलमान खान ने मुलाकात की है। ये मुलाकात एक्टर ने जगनबीर और उनके परिवार को अपने घर बुलाकर की। दोनों के बीच 30 मिनट लंबी बातचीत भी चली। असल में जगनबीर एक कैंसर सर्वाइवर हैं।

उन्हें 4 साल की उम्र में ट्यूमर से पीडि़त पाया गया था। साल 2018 में मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल में जगनबीर के परिवार ने उनका इलाज शुरू करवाया था। तब सलमान खान पहली बार उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। चार साल के जगनबीर की दृष्टि उनके ट्यूमर की वजह से चली गई थी। वह शुरू से ही सलमान खान के फैन रहे हैं। उन्होंने अस्पताल से ही एक वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने खुद को सलमान का फैन बताते हुए उनसे मिलने की इच्छा जताई थी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button