कानपुर रोजगार मेला में 10वीं ग्रेजुएट तक के लिए ऑफर, 35 हजार रुपये तक की सैलरी

Kanpur Latest News: होली से पहले बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर आ रहा है. कानपुर और आसपास के जिलों के युवाओं के लिए रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है. यह मेला मंगलवार को बीएनडी डिग्री कॉलेज, माल रोड में आयोजित होगा, जिसे प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है.
622 पदों पर भर्ती, 10 कंपनियां होंगी शामिल
रोजगार मेले में 10 कंपनियां भाग लेंगी, जो विभिन्न 622 पदों पर भर्ती करेंगी. पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार इन नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए रोजगार संगम (rojgarsangam.up.gov.in) पर पंजीकरण अनिवार्य है. पंजीकरण के बाद, उम्मीदवार सुबह 10 बजे से आयोजित साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं.
10वीं से पोस्ट ग्रेजुएट तक के लिए अवसर
इस मेले में योग्यता के आधार पर विभिन्न पद उपलब्ध हैं. उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक की शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए. कंपनियों के प्रतिनिधि मौके पर ही साक्षात्कार लेंगे और योग्य उम्मीदवारों को ऑफर लेटर प्रदान किया जाएगा.



