मध्यप्रदेश

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के सूजे चेहरे, कांग्रेस पर लगाए आरोप, कहा- जिंदा रही तो कोर्ट जरूर जाऊंगी

भोपाल: मालेगांव ब्लास्ट मामले में भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को मुंबई के स्पेशल NIA कोर्ट ने जमानती वारंट जारी किया है। जिसमें 13 नवंबर को उन्हें कोर्ट में पेश होने को कहा है। इस बीच प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपनी तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर पोस्ट किया है। पूर्व सांसद ने ‘X’ पर लिखा है कि अगर जिंदा रही तो कोर्ट अवश्य जाऊंगी।

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने तस्वीर के साथ लिखा है कि कांग्रेस का टॉर्चर सिर्फ ATS कस्टडी तक ही नहीं। मेरे जीवन भर के लिए मृत्यु दाई कष्ट का कारण हो गया। ब्रेन में सूजन, आंखों से कम दिखना, कानों से कम सुनना, बोलने में असंतुलन, स्टेरॉयड और न्यूरो की दवाओं से पूरे शरीर में सूजन। एक हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। जिंदा रही तो कोर्ट अवश्य जाऊंगी। कैप्शन के साथ उन्होंने अपनी तस्वीर भी शेयर की है जिसमें प्रज्ञा सिंह के चेहरे पर भारी सूजन दिख रही है।

बता दें कि 2008 के मालेगांव ब्लास्ट मामले में मुंबई की स्पेशल NIA कोर्ट में आखिरी बहस चल रही है। कोर्ट का कहना है कि इस मामले में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का मौजूद रहना बेहद जरूरी है। लेकिन पिछले कई सुनवाइयों में प्रज्ञा ठाकुर कोर्ट नहीं पहुंच रही थीं। जिसके चलते स्पेशल जज एके लाहौती ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया। कोर्ट ने प्रज्ञा ठाकुर को 13 नवंबर को पेश होने का आदेश दिया है। प्रज्ञा ठाकुर के वकील जेपी मिश्रा ने कोर्ट से साध्वी के खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर पेशी में छूट देने की अपील की थी। लेकिन अदालत ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान अपील को खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि अब मामले की अंतिम बहस चल रही है और इस दौरान उनका उपस्थित रहना अनिवार्य है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button