खेल

SA vs ZIM: हिंदू क्रिकेटर को मिली साउथ अफ्रीका की टेस्ट कप्तानी, टेम्बा बावुमा टीम से हुए बाहर!

नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की विजेता साउथ अफ्रीका की टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 28 जून से शुरू होगा। इस टेस्ट मैच में वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए साउथ अफ्रीकी टीम के कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। इस कारण टेस्ट में टीम लुआन-ड्रे प्रिटोरियस और डेवाल्ड ब्रेविस जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

19 साल के प्रिटोरियस अब तक कुल 7 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं, इस दौरान उन्होंने 60.62 की औसत से 485 रन बनाए हैं। प्रिटोरियस ने बहुत कम समय में ही घरेलू क्रिकेट में अपनी दमदार बल्लेबाजी से एक अलग पहचान बना ली है। ऐसे में अब नेशनल टीम में उनकी कोशिश होगी कि मौके का फायदा उठाए। प्रिटोरियस लिमिटेड ओवरों में टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज हैं, लेकिन उन्हें टेस्ट टीम में 5वें नंबर पर खेलना होगा।

डेवाल्ड ब्रेविस को भी टेस्ट टीम में मिला है मौका
प्रिटोरियस के अलावा युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को भी साउथ अफ्रीका टेस्ट टीम में पहली बार मौका मिला है। हाल ही में उन्होंने एसएस20 लीग में शानदार खेल का प्रदर्शन किया था। ब्रेविस को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भी टीम में चुना गया था, लेकिन डेब्यू का मौका नहीं मिल पाया था। ऐसे में उम्मीद है कि जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट मुकाबले में उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिलेगा।

वहीं स्पिन गेंदबाज केशव महाराज को साउथ अफ्रीकी टीम का कप्तान घोषित किया गया है। नियमित कप्तान टेम्बा बावुमा WTC फाइनल में लगी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा एडन मार्करम, रयान रिकेल्टन, कगिसो रबाडा, मार्को येनसन और लुंगी एनगिडी जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका को भी मौका मिला है।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन:
टोनी डी जोर्जी, मैथ्यू ब्रेट्जके, वियान मुल्डर, डेविड बेडिंगहम, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डेवाल्ड ब्रेविस, काइल वेरिन (विकेटकीपर), कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज (कप्तान), यूसुफ, क्वेना मफाका।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button