छत्तीसगढ़

352 श्रमिकों को आवास निर्माण के लिए 1-1 लाख रुपये स्वीकृत, श्रम मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आमचुनाव के मद्देनजर लगी आचार संहिता हटने के बाद श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने हाल ही में श्रम विभाग की मैराथन बैठक लेकर सभी योजनाओं की समीक्षा की थी. समीक्षा बैठक में श्रम मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया था की मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के पात्र हितग्राहियों को तत्काल राशि जारी करें. मंत्री देवांगन के निर्देश पर प्रदेश भर के 352 हितग्राहियों को राशि स्वीकृत की गई है.

बता दें कि हितग्राहियों को डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में जल्द ही एक-एक लाख रुपए की राशि दी जाएगी. मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के तहत भवन और अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को स्वयं के भूखंड पर आवास या फिर नया घर खरीदने के लिए पात्र हितग्राही श्रमिकों को शासन की ओर से राशि दी जाती है.

अधिक से अधिक श्रमिकों को मिले योजनाओं का लाभ: मंत्री श्री देवांगन

मंत्री लखन लाल देवांगन ने सभी जिलों के श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है की इस योजना के तहत अधिक से अधिक पात्र श्रमिक हितग्राहियों को लाभ दिलवाएं. श्रमिकों को फॉर्म भरने और जमा करने में उनकी मदद करें.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button