छत्तीसगढ़

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रूट प्रभारी सुशांत मिश्रा पहुंचे , कार्यकर्ताओं के साथ लिया रूट का जायजा…

रायपुर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास उपाध्याय को छत्तीसगढ़ प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सफल संचालन के लिए रूट समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया है. इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलने के बाद एआईसीसी सचिव विकास उपाध्याय रायगढ़ के लिए रवाना हुए. विकास उपाध्याय ने बताया कि, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रूट प्रभारी सुशांत मिश्रा के साथ विभिन्न स्थानों का मुआयना करेंगे.

आगे विकास चौधरी ने बताया कि, ओड़िशा बॉर्डर कनकतोरा और रेंगालपाली पहुंचकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे गुल्लू पाण्डा ओड़िशा, दुश्मंतो ओड़िशा, सियाराम ओड़िशा के साथ बैठक और रूट का मुआयना किया गया. इसके बाद रायगढ़ में पूर्व मंत्री और विधायक उमेश पटेल, रायगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरूण मालाकार, शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला, चिकू अग्रवाल, विकास शर्मा, संगीता गुप्ता, आशीष शर्मा, बबलू बैराग, चारू शर्मा के साथ बैठक आयोजित कर रूट का जायजा लिया. इस बैठक में अमन गिल, प्रकाश दास मानिकपुरी, अमित शर्मा मोंटा, गोलू कुशवाहा, कुलदीप ध्रुव, हर्षित जायसवाल, नीलकमल गिलहरे भी उपस्थित रहे.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button