राष्ट्रीय

राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को 15 दिन की न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा

नई दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को आबकारी घोटाला से जुड़े मनी लांन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।रिमांड अवधि समाप्त होने पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के कोर्ट में पेश किया। इससे पहले अदालत ने 28 मार्च को केजरीवाल की चार दिन की रिमांड बढ़ा दी थी।

ईडी का आरोप है कि आबकारी नीति में बदलाव के बदले केजरीवाल ने दक्षिण समूह के शराब व्यापारियों से 100 करोड़ रुपये की रिश्वत की मांग की थी और उक्त धनराशि का इस्तेमाल गोवा व पंजाब विधानसभा में खर्च किया गया था। ईडी की गिरफ्तारी व ईडी कस्टडी को केजरीवाल ने हाई कोर्ट में चुनौती है और मामले पर तीन अप्रैल को सुनवाई होनी है। इस मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह पहले से न्यायिक हिरासत में जेल में हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button