रोजगार

Rojgar Mela 2025 UP Dates: 2 जुलाई तक यूपी में लगेंगे 7 रोजगार मेले, नौकरी चाहिए तो देख लें सबकी डेट

Rojgar mela 2025 Uttar Pradesh: प्राइवेट सेक्टर में अच्छी जॉब ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए यह महीना समाप्त होते-होते नौकरी पाने के ढेरों मौके आ रहे हैं। जी हां. उत्तर प्रदेश में विभिन्न जगहों पर इस महीने 7 बड़े रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। जहां ढेरों पदों पर भर्तियां की जाएंगी। भदोही, जालौन, जौनपुर, लखनऊ, आगरा समेत अन्य जगहों पर ये जॉब फेयर लगेंगे।

आप सीधे इनमें शामिल होकर जॉब ले सकते हैं। रोजगार मेलों में भाग लेने के लिए आपको रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। जॉब फेयर की पूरी लिस्ट देख लें.. आप इस लिस्ट के मुताबिक वेन्यू पर पहुंचकर नौकरी पा सकते हैं। इसके अलावा यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो इस महीने की 10 भर्तियों की लिस्ट देखकर उनमें फॉर्म भर सकते हैं।

UP Rojgar Mela 2025 List: कब कहां लगेंगे अगले रोजगार मेले?

यूपी के इन रोजगार मेलों में पढ़ाई पूरी करके निकले फ्रेशर्स भी भाग ले सकते हैं। वहीं अनुभवी अभ्यर्थियों को भी जॉब फेयर में बढ़िया नौकरी के अवसर मिलेंगे। नीचे आप 7 जॉब फेयर की डेट, टाइम, वेन्यू देख सकते हैं।

यूपी रोजगार मेले की तारीखजगहआयोजन स्थान
17 जून 2025शामलीराजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कैराना
17 जून 2025भदौहीआईटीआई ज्ञानपुर फट्टुपुरा भदौही, कैंपस
18 जून 2025जालौनजिला सेवायोजन कार्यालय‚ उरई जालौन में 10-00 बजे से कार्यालय परिसर में रोजगार मेले लगेगा।
21 जून 2025जौनपुरराजकीय औद्‍योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर कैम्पस‚ जौनपुर
24 जून 2025लखनऊसरोजिनी नगर ब्लॉक
30 जून 2025जौनपुरजिला सेवायोजन कार्यालय कैम्पस‚ जौनपुर।
2 जुलाई 2025आगराउत्तम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन किरावली रोड, रुनकता , आगरा, सुबह 10 बजे

जॉब फेयर में शामिल होने के लिए आपको रोजगांर संगम की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के साथ निर्धारित स्थान पर तय तिथि को पहुंचना होगा। यहां आपको जिस पद के लिए अप्लाई करना है उसके सेलेक्शन प्रोसेस में आप शामिल हो सकते हैं। ऐसे में अपनी शिक्षा से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेज अवश्य लेकर जाएं। 10वीं 12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ईमेल आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो ग्राफ की आपको यहां जरूरत हो सकती है। इन जॉब फेयर से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए आप रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button