खेल

रोहित वनडे वर्ल्ड कप खेलने को तैयार, कहा, मेरा लक्ष्य देश के लिए ट्रॉफी जीतना

ब्यूरो— नई दिल्ली, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपने वनडे भविष्य को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। 2027 के वनडे वल्र्ड कप में अपनी भागीदारी को लेकर रोहित ने बड़ा बयान दिया है। टी-20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके रोहित अब केवल वनडे फॉर्मेट में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते हैं। 2027 में जब वल्र्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में शुरू होगा, तब रोहित 40 साल के होंगे। हालांकि, रोहित ने साफ किया है कि उनका लक्ष्य अभी भी टीम के साथ वल्र्ड कप ट्रॉफी उठाना है और वह इसके लिए खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत करने को तैयार हैं।

रोहित ने कहा, मैं निश्चित रूप से वहां जाना चाहता हूं और अपने देश के लिए वल्र्ड कप जीतना चाहता हूं। यह कुछ ऐसा है, जिसे मैंने हमेशा देखा है। मैं 50 ओवर का वल्र्ड कप देखते हुए बड़ा हुआ हूं। तब कोई टी-20 वल्र्ड कप या आईपीएल नहीं था। यह क्रिकेट का शिखर था, जो हर चार साल में होता था।

बचपन से 50 ओवर के वल्र्ड कप का सपना देखा

रोहित शर्मा ने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि उस एक ट्रॉफी के लिए बहुत इंतजार और बेताबी रहती थी। उन्होंने कहा, मुझे वह ट्रॉफी चाहिए, इसलिए मैं अपनी शक्ति और क्षमता के अनुसार कड़ी मेहनत करने और उसे हासिल करने की पूरी कोशिश करूंगा। 38 साल के रोहित ने 2024 में भारत के टी-20 वल्र्ड कप जीतने के बाद टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था। वहीं, पिछले साल मई में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button