छत्तीसगढ़

वेतन वृद्धि नहीं मिलने से संविदा स्वास्थ्य कर्मियों में आक्रोश, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा–जल्द मिलेगी खुशखबरी

रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अमृत राव भोंसले के नेतृत्व एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी व कौशलेश तिवारी के मार्गदर्शन में प्रतिनिधिमंडल ने आज स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात की. इस दौरान मंत्री को एक बार फिर 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि एवं ग्रेड पे सहित 18 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया. इस दौरान मंत्री श्यामबिहारी ने कहा, एनएचएम वालों को बहुत जल्द 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि की खुशखबरी मिलेगी और हड़ताल की जरूरत नहीं पड़ेगी.

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को बताया कि पहले भी मांगों को लेकर आग्रह किया था पर आज तक कोई निराकरण नहीं हुआ है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को अभी तक 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि प्राप्त नहीं हुई है. ज्ञात हो कि जुलाई 2023 में बजट सत्र के दौरान सभी विभाग के संविदा कर्मचारियों को 350 करोड़ रुपए 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि के लिए प्रदान किया गया था, जो आज तक स्वास्थ्य विभाग के इन कर्मचारियों को अप्राप्त है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button