ज्योतिषी

आज शीतला सप्तमी, करें इस आरती का पाठ

Sheetala Saptami, Sheetala Mata Ki Aarti: शीतला सप्तमी का व्रत आज 10 मार्च को मनाया जा रहा है, जबकि शीतला अष्टमी 11 मार्च को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन तिथियों पर माता शीतला की पूजा करना और उन्हें बासी भोजन का भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इससे परिवार को कई प्रकार के रोगों से रक्षा मिलती है. इस दिन श्रद्धा से शीतला माता की आरती करना भी विशेष फलदायी माना जाता है.

शीतला माता की आरती (Sheetla Mata Ki Aarti)

जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता।
आदि ज्योति महारानी सब फल की दाता।।
रतन सिंहासन शोभित, श्वेत छत्र भ्राता।
ऋद्धि-सिद्धि चंवर ढुलावें, जगमग छवि छाता।।
विष्णु सेवत ठाढ़े, सेवें शिव धाता।
वेद पुराण बरणत पार नहीं पाता।।
इन्द्र मृदंग बजावत चन्द्र वीणा हाथा।
सूरज ताल बजाते नारद मुनि गाता।।
घंटा शंख शहनाई बाजै मन भाता।
करै भक्त जन आरति लखि लखि हरहाता।।
ब्रह्म रूप वरदानी तुही तीन काल ज्ञाता।
भक्तन को सुख देनौ मातु पिता भ्राता।।
जो भी ध्यान लगावें प्रेम भक्ति लाता।
सकल मनोरथ पावे भवनिधि तर जाता।।
रोगन से जो पीड़ित कोई शरण तेरी आता।
कोढ़ी पावे निर्मल काया अन्ध नेत्र पाता।।
बांझ पुत्र को पावे दारिद कट जाता।
ताको भजै जो नाहीं सिर धुनि पछिताता।।
शीतल करती जननी तू ही है जग त्राता।
उत्पत्ति व्याधि विनाशत तू सब की घाता।।
दास विचित्र कर जोड़े सुन मेरी माता।
भक्ति आपनी दीजे और न कुछ भाता।।
जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता…
जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता…

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button