छत्तीसगढ़

हनुमान चालीसा बजाने पर मिली धमकी

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आज एक ऑटो चालक ने मंदिर में पहुंच कर हनुमान चालीसा बंद करने की धमकी दी है.  पूरी घटना आज सुबह 7:00 की है जिसका की सीसीटीवी फुटेज भी अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.  जानकारी के मुताबिक हनुमान मंदिर में रोज की तरह हनुमान चालीसा स्पीकर पर बज रहा था. 

जानकारी के मुताबिक इसी बीच अचानक एक ऑटो चालक इशहाक खान मंदिर पहुंचा और वहां खड़े व्यक्ति को धमकी देने लगा कि ‘इतना हिंदू बनने का शौक है, तो अयोध्या जाओ… यहां हिंदू-हिंदू मत करो, नहीं तो मंदिर से चोंगा निकाल कर फेक दूंगा’. (Threat received for playing Hanuman Chalisa in Chhattisgarh)

इतना ही नहीं ऑटो चालक ने मंदिर में गाली गलौज और अपशब्दों का भी प्रयोग करते हुए ये धमकी दी है. इस घटना के सीसीटीवी फुटेज के वायरल होने के बाद अब हिंदू संगठन से जुड़े लोग इसका विरोध कर रहे हैं. अब इस पूरे मामले को लेकर हिंदू संगठन पुलिस से शिकायत की तैयारी कर रहे है.

वहीं सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद बिलासपुर पुलिस भी हरकत में आ गई है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button