अंतर्राष्ट्रीय

ज़ेलेंस्की पुतिन के साथ सीधी बातचीत के लिए तैयार

कीव. यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने खुलासा किया है कि रूस के साथ चल रहे युद्ध में अब तक 45,000 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं। इस युद्ध को लगभग तीन साल होने वाले हैं और मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यूक्रेन की यह टिप्पणी तब आई है, जब ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी यूक्रेन की मदद के लिए नए सपोर्ट पैकेज की घोषणा करने के लिए यूक्रेन पहुंचे थे। मंगलवार रात को यूक्रेनी राष्ट्रपति ने एक इंटरव्यू में कहा कि युद्ध में 45,100 सैनिक मारे गए हैं और 390,000 सैनिक घायल हुए।

इसके अलावा जेलेंस्की ने कहा है कि युद्ध खत्म करने के लिए वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से सीधे बातचीत को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अगर यही एकमात्र तरीका है, जिससे हम यूक्रेन के नागरिकों के लिए शांति ला सकते हैं और ज्यादा लोगों को खोने से बच सकते हैं तो हम इसके लिए तैयार हैं। हालांकि डायलॉग टेबल मैं पुतिन के प्रति बहुत निर्दयी रहूंगा। ईमानदारी से कहूं तो मैं उन्हें दुश्मन मानता हूं और वह भी मुझे दुश्मन मानते हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति का कहना है कि तीन साल बाद भी युद्ध के मोर्चे पर अभी भी संघर्ष की स्थिति बनी हुई है। 24 फरवरी 2022 को शुरू हुई रूस यूक्रेन जंग को जल्द ही तीन साल पूरे होने वाले हैं। जेलेंस्की ने कहा कि मेरा मानना है कि अगर हम डायलॉग की तरफ बढ़ते हैं तो इसमें अमरीका, यूरोप, यूक्रेन और रूस का शामिल होना जरूरी है। हम यूक्रेन की जमीन पर रूस के किसी भी कब्जे को मान्यता नहीं देंगे।

रूस के 3.50 लाख लोग मारे गए, सात लाख घायल

जेलेंस्की का अनुमान है कि 2022 से अब तक रूस के 3.50 लाख सैनिक मारे गए हैं। वहीं 6-7 लाख घायल हुए। इसके अलावा युद्ध से जुड़े अन्य अपडेट्स की बात करें तो उत्तर-पूर्वी खार्किव क्षेत्र के इजियम कस्बे में पांच यूक्रेनी लोग रूसी हमले में मारे गए, जिसमें एक गर्भवती किशोरी भी शामिल थी। 55 लोग हमले में घायल हुए हैं। जेलेंस्की ने कहा कि वो नहीं चाहते हैं कि रूस पर लगा प्रतिबंध हटाए जाएं। इससे आने वाले वक्त में फिर हमले का खतरा बढ़ जाएगा। हमारी टीम वॉशिंगटन के टॉप यूक्रेनी अधिकारी कीथ केलॉग और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज के संपर्क में है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button