आज प्लेऑफ पर आरसीबी की नजर

लखनऊ. लखनऊ सुपर जायंट्स अपने घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम में शुक्रवार को खेलने उतरेगी, जहां उसके सामने रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु की टीम होगी। अंक तालिका में दूसरे पायदान पर मौजूद आरसीबी पहले स्थान पर पहुंचने के साथ प्लेऑफ टिकट पक्का करना चाहेगी। वहीं, एलएसजी को प्लेऑफ की उम्मीदों को बनाए रखने के लिए हर हाल में जीतना होगा। आरसीबी के खिलाड़ी धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं और किसी भी टीम को आसानी से शिकस्त दे सकते हैं। वहीं एलएसजी टीम में भी धुरंधरों की भरमार है। एलएसजी को प्लेऑफ में पहुंचने को इस मुकाबले के साथ अगले दोनों मुकाबलों में भी बड़े अंतर से जीतने होंगे। कप्तान ऋषभ पंत खराब फार्म से जूझ रहे हैं।
इस मुकाबले में जीत के लिए पंत को अपनी खोई हुई फार्म पानी होगी। आतिशी बल्लेबाज निकोलस पूरन को भी करिश्माई प्रदर्शन करना होगा। मार्करम को भी धमाकेदार पारी खेलनी होगी। गेंदबाजी में रवि बिश्नोई (10 मैच में नौ विकेट) को टीम प्रबंधन की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। शार्दुल ठाकुर भले ही 12 विकेट लिए है, लेकिन वह बल्लेबाजों को रन बनाने से नहीं रोक पा रहे हैं।



