छत्तीसगढ़
अंगूठा लगवाने के बाद भी हितग्राहियों को नहीं दिया राशन, तीन पर मामला दर्ज…

कवर्धा। राशन घोटाले को लेकर लल्लूराम डॉट कॉम की खबर का असर हुआ है. खाद्य विभाग के जांच में शिकायत सही पाए जाने पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उषा श्रीवास सहित 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. शासकीय उचित मूल्य के संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर सोसायटी संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है



