उदयपुर में शाही शादी करेंगे रश्मिका-विजय, हल्दी से लेकर मेहंदी तक सभी प्री वेडिंग फंक्शन की डिटेल्स

Rashmika-Vijay wedding Live: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने फाइनली शादी कर रहे हैं. सालों तक अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे रहने के बाद हाल ही में इस जोड़ी ने अपने रिश्ते को कंफर्म करते हुए फैंस को दिल से ट्रिब्यूट दिया और उन्होंने अपनी शादी का नाम “द वेडिंग ऑफ विरोश” रखा है, हालांकि कपल ने ऑफिशियली शादी की तारीख या वेन्यू के बारे में नहीं बताया है, लेकिन बीते दिन ये जोड़ी उदयपुर पहुंची थी और रिपोर्ट्स के मुताबिक वे 26 फरवरी, 2026 को शादी के बंधन में बंध रहे हैं. इस कन्फर्मेशन ने फैंस को इमोशनल कर दिया है, यह एक ऐसी लव स्टोरी है जो स्क्रीन पर शुरू हुई और चुपचाप आगे बढ़ी. चलिए यहां रश्मिका और विजय की शादी से जुड़ी हर अपडेट जानते हैं.
स्टाइलिश लुक में उदयपुर पहुंचे रश्मिका-विजय
रश्मिका-विजय की शादी को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं. वहीं बीते दिन ये जोड़ी शादी करने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट करने के बाद पहली बार उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए थे. इस दौरान रश्मिका पैंट सूट में काफी स्टाइलिश लग रही थीं. एक्ट्रेस के चेहर खुशी के मारे चमक रहा था. उन्होंने स्माइल के साथ पैप्स को हाथ जोड़कर ग्रीट भी किया.
वहीं होने वाले दूल्हे मिया विजय देवरकोंडा भी स्टाइलिश लुक में उदयपुर पहुंचे. विजय भी व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक लेदर जैकेट और पैंट में हैंडसम लग रहे थे. उन्होंने भी पैप्स को वेव किया.
रश्मिका-विजय की प्री वेडिंग फंक्शन डिटेल्स ( Rashmika-Vijay Pre Wedding Functions)
- रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की रस्में आज 24 फरवरी को मेहंदी सेरेमनी के साथ शुरू होंगी.
- बुधवार, 25 फरवरी को हल्दी और संगीत सेरेमनी होस्ट की जाएगी.
- 26 फरवरी को कपल सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध जाएगा.
रश्मिका-विजय का वेडिंग वेन्यू कहां है? (Rashmika Vijay Wedding Venue Details)
विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की शादी राजस्थान के उदयपुर में हो रही है, जो सेलिब्रिटी शादियों के लिए भारत की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है. इस जोड़े का मेन फंक्शन शानदार ITC मेमेंटोस में होगा, जो अपने शाही आर्किटेक्चर और सुंदर नज़ारों के लिए जाना जाता है. यह झीलों के शहर से 25 किमी दूर है.
रश्मिका-विजय ने पोस्ट शेयर कर रिश्ता किया था कंफर्म
बता दें कि कि सोमवार को रश्मिका और विजय ने एक पर्सनल नोट शेयर करते हुए अनाउंस किया था कि वे शादी करने जा रहे हैं. नोट में कपल ने लिखा था, “हमारे डियरस्ट लव्स, इससे पहले कि हम कोई प्लान बनाते, इससे पहले कि हम अपने लिए कुछ चुनते – आप पहले से ही वहां थे. इतने प्यार से, आपने हमें एक नाम दिया. आपने हमें ‘VIROSH’ कहा. इसलिए आज पूरे दिल से, हम आपके सम्मान में अपने एक साथ आने का नाम रखते हैं. हम इसे नाम देना चाहेंगे ‘VIROSH की शादी’ हमें इतने प्यार से संभालने के लिए धन्यवाद. आप हमारा हिस्सा हो, हमेशा. बहुत सारा प्यार और ढेर सारा प्यार!”
गीता गोविंदम से रियल-लाइफ रोमांस तक
रश्मिका-विजय की पहली मुलाकात साल 2018 में गीता गोविंदम के सेट पर हुई थी. ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी और बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई और दर्शकों को भी इस जोड़ी की केमिस्ट्री खूब पसंद आई. फिल्म की सफलता ने उन्हें तेलुगु सिनेमा की सबसे फेवरेट ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक बना दिया. इसके बाद वे डियर कॉमरेड में फिर से साथ आए, जिससे एक ज़बरदस्त जोड़ी के तौर पर उनकी पॉपुलैरिटी और पक्की हो गई. जहाँ उनकी परफॉर्मेंस ने दिल जीता, वहीं उनकी ऑफ-स्क्रीन दोस्ती ने फैंस को हमेशा बांधे रखा.
इतने सालों में, दोनों को कई बार डिनर आउटिंग, वेकेशंस और इंडस्ट्री की पार्टियों में साथ में स्पॉट किया गया. हालांकि उन्होंने तमाम रूमर्स के बावजूद अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे रखी. यहां तक कि इंटरव्यू में भी दोनों ने एक-दूसरे को करीबी दोस्त बताया, न तो रोमांस की अफवाहों को कन्फर्म किया और न ही मना किय. लेकिन फैंस को भी यकीन था कि दोनों के बीच कुछ है. फाइनली फैंस के ये कयास सच साबित हुए हैं और अब रश्मिका-विजय शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.



