खेल
राशिद टी-20 में 700 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज

नई दिल्ली। आईसीसी टी-20 वल्र्ड कप 2026 का 28वां मुकाबला यूएई और अफगानिस्तान के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को अफगानिस्तान ने जैसे-तैसे पांच विकेट से जीत लिया। इस मैच में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने वल्र्ड रिकॉर्ड भी बनाया।
उन्होंने बड़ा कारनामा कर दिया। अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर राशिद खान टी-20 फॉर्मेट में 700 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो हैं, जिन्होंने 631 विकेट लिए हैं।



